कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार ने संगवारी मतदान केन्द्र और आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचकर महिला मतदान दलों का किया उत्साहवर्धन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-06 | 18:01h
update
2023-11-06 | 18:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार ने संगवारी मतदान केन्द्र और आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचकर महिला मतदान दलों का किया उत्साहवर्धन…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 06 नवम्बर 2023कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के संगवारी मतदान केन्द्र और आदर्श मतदान केन्द्र पहुंचकर महिला मतदान दलों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए संगवारी एवं आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 193, संगवारी एवं आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 190, संगवारी एवं आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 195, संगवारी मतदान केन्द्र क्रमांक 189, संगवारी मतदान केन्द्र क्रमांक 191, संगवारी मतदान केन्द्र क्रमांक 192 और छुरिया विकासखंड के मतदान केन्द्र क्रमांक 218 खुसीर्टिकुल का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में सकुशल मतदान दल पहुंचने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदान दल के पीठासीन अधिकारी से उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह संगवारी मतदान केन्द्रों में महिला कर्मचारियों को निर्भीकता के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समय रहते मतदान संबंधी सभी प्रकार के प्रपत्र भरने कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि संगवारी मतदान केन्द्रों सहित सभी मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने मतदान कराने से पहले की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी महिला मतदान दल के कर्मचारियों के मतदान केन्द्र में रहने की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी संगवारी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम खुसीर्टिकुल के मतदान केन्द्र क्रमांक 218 में बनाए गए सेल्फी जोन की तारीफ की। उन्होंने मतदान केन्द्रों में व्हीलचेयर की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन कार्य सफलतापूर्ण संपन्न कराने के लिए महिला मतदान दल के महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक महिला मतदाताओं की सहभागिता के लिए यह पहल की गई है। संगवारी मतदान केन्द्र में सुरक्षा से लेकर मतदान कराने तक की जिम्मेदारी महिलाओं पर है। संगवारी मतदान केन्द्र को महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री अश्वन कुमार पुसाम, सीईओ छुरिया श्री एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.05.2026 - 17:50:34
Privacy-Data & cookie usage: