होम वोटिंग के माध्यम से 416 चिन्हांकित वृद्धजन तथा दिव्यांग मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-06 | 15:01h
update
2023-11-06 | 15:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
होम वोटिंग के माध्यम से 416 चिन्हांकित वृद्धजन तथा दिव्यांग मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग…

raipur@khabarwala.news

विधानसभा निर्वाचन 2023

– अब तक 3988 मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से किया मतदान

Advertisement

राजनांदगांव 06 नवम्बर 2023जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से अब तक होम वोटिंग तथा सेवा मतदाताओं एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कुल 3988 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले चिन्हांकित मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत गठित विशेष मतदान दलों द्वारा चिन्हांकित वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं से डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं और सेवा मतदाताओं से भी डाक मतपत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में होम वोटिंग के माध्यम से 416 चिन्हांकित 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 111, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 141, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 95 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 69 चिन्हांकित वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की है।

इसी तरह निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा अब तक 3564 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 852, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 963, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 906 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 843 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। सेवा मतदाताओं से डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 8 है। होम वोटिंग तथा सेवा मतदाताओं एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं से अब तक कुल 3988 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 964, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 1105, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 1004 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 915 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 07:34:37
Privacy-Data & cookie usage: