छत्‍तीसगढ़ में मतदान दिवस पर अवकाश…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-04 | 10:33h
update
2023-11-04 | 10:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्‍तीसगढ़ में मतदान दिवस पर अवकाश…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर: विधानसभा चुनाव-2023 के लिए हो रहे दो चरणों में मतदान के लिए मतदान दिवसों पर संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन का वेतन नहीं काटा जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग जारी आदेश के तहत प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को संबंधित 20 विधानसभा क्षेत्रों में तथा 17 नवंबर को दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही इसके तहत वे कार्यालय अथवा संस्थान भी शामिल हैं जो निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों,औद्योगिक तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

वेतन कटने पर कार्रवाई

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने विधानसभा निर्वाचन के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 151 की धारा 135 (ख) के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में संचालित औद्योगिक, व्यवसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठान इस बात को सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस पर कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाए। जिससे कर्मचारी अपने मत का प्रयोग कर चुनाव में अपनी सहभागिता निभा सके।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 22:19:39
Privacy-Data & cookie usage: