विशेष सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग धर्मेन्द्र एस गंगवार, विशेष व्यय पे्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने मतदान केन्द्र बोरी का किया निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-03 | 16:23h
update
2023-11-03 | 16:23h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विशेष सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग धर्मेन्द्र एस गंगवार, विशेष व्यय पे्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने मतदान केन्द्र बोरी का किया निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2023विशेष सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री धर्मेन्द्र एस गंगवार (सेवा निवृत्त आईएएस), विशेष व्यय पे्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री राजेश टुटेजा (सेवा निवृत्त आईआरएस), मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने राजनांदगांव विकासखंड के मतदान केन्द्र बोरी का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी एवं नोडल अधिकारी सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री अमित कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष सामान्य प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री धर्मेन्द्र एस गंगवार (आईएएस), विशेष व्यय पे्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग श्री राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले ने बीएलओ से कुल मतदाताओं की संख्या, फोटोयुक्त मतदाता पर्ची के वितरण के संबंध में जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि गांव में दो मतदान केन्द्र है जिसमें एक मतदान केन्द्र में 668 मतदाता तथा दूसरे मतदान केन्द्र में 1134 मतदाता हैं। बीएलओ ने गांव में फोटोयुक्त मतदाता पर्ची के वितरण के संंबंध में जानकारी दी। इस दौरान महिला समूह द्वारा मतदान प्रोत्साहन के लिए बनाए गए रंगोली का भी अवलोकन किया और उन्होंने इसके लिए समूह की महिलाओं की प्रशंसा की।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 16:00:55
Privacy-Data & cookie usage: