गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया मेनिफेस्टो, पढ़ें घोषणा पत्र…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-03 | 15:04h
update
2023-11-03 | 15:04h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया मेनिफेस्टो, पढ़ें घोषणा पत्र…

raipur@khabarwala.news

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी का संकल्प पत्र लॉन्च किया. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है. छत्तीसगढ़ की स्थापन का उद्देश्य विकास की मुख्य धारा में सम्मलित करना था. हमें छत्तीसगढ़ के लिए काम करने का मौका मिला. 15 साल में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्छे राज्य में तब्दील किया गया. अब फिर से चुनाव आया है. छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन करने जा रही है. हम छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे. छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से बाहर लाना का काम बीजेपी ने किया है. पोषणा की गारंटी देने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना. मनरेगा में 150 दिन की रोजगारी देने वाला राज्य छत्तीसगढ़ बना है. छात्रों को निशुल्क लैपटॉप, टैब देने का काम किया गया.

Advertisement

गृहमंत्री ने कहा कि आदिवासी अंदल में जहां कॉलेज की स्थापना काफी मुश्किल था, वहां दंतेवाड़ा में भी शिक्षा के नए मानक गढ़ने का काम बीजेपी ने किया. 5 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है. मैं 3 महीनों में 10 बार आया, मैंने कई वर्ग से बात की है. एक ही भावना बनी है कि इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा. हमने वादा जिम्मेदारी के साथ किया है.

पढ़ें प्रमुख ऐलान

  • 500 रुपये में गैस का सिलेंडर का वादा
  • छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना का ऐलान
  • छत्तीसगढ़ शक्ति पीठ को उत्तराखंड के तर्ज पर विकसित करने का ऐलान
  • कृषि उन्नति योजना की होगी शुरुआत. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर करने का दावा
  • किसानों को एकसाथ भुगतान करने का ऐलान
  • धान खरीदी से पहले बारदान देने का ऐलान
  • हर विवाहिता महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा
  • महतारी वंदन योजना की शुरूआत करने का ऐलान
  • 2 साल में 1 लाख खाली पदों में होगी भर्ती करने का ऐलान
  • 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहर घर बनाने का ऐलान
  • तेंदुपत्ता संगग्रहण 5500 रुपये प्रति मान बोरा, 4500 रुपये का बोनस अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को देने का वादा
  • चरण पादुका योजना फिर से होगी लॉन्च करने का ऐलान
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के अलावा 10 लाख तक का उपचार सीएम राहत कोश से करने का ऐलान
  • भर्ती घोटाले में शामिल लोगों पर कटोर जांच करने का ऐलान
  • नए उद्योग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देने का वादा
  • एनसीआर की तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, भिलाई को जोड़कर एससीआर बनाने का वादा
  • रायपुर में इनोवेशन हब, 6 लाख से ज्यादा रोजगार देने का वादा
  • रानी दुर्गावती योजना शुरू करने का ऐलान
  • कॉलेज जाने वाले छात्रों को मासिक ट्रैवल अलाउंस देने का वादा
  • एम्स से तर्ज पर हर लोक सभा क्षेत्र में CIMS बनाने का ऐलान
  • इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन फिर से शुरु करने का वादा
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 15:22:38
Privacy-Data & cookie usage: