छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी का मोदी की गारंटी के नाम से संकल्‍प पत्र जारी, जानिए और क्या – क्या लिखा है इस घोषणा पत्र में… – www.khabarwala.news

छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी का मोदी की गारंटी के नाम से संकल्‍प पत्र जारी, जानिए और क्या

क्या लिखा है इस घोषणा पत्र में… – www.khabarwala.news

schedule
2023-11-03 | 11:15h
update
2023-11-03 | 11:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी का मोदी की गारंटी के नाम से संकल्‍प पत्र जारी, जानिए और क्या – क्या लिखा है इस घोषणा पत्र में…
छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी का मोदी की गारंटी के नाम से संकल्‍प पत्र जारी, जानिए और क्या – क्या लिखा है इस घोषणा पत्र में… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

  • प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 31 सौ रुपए दाम देने समेत किए ये वादे
  • छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर..

रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी (Modi ki Guarantee) का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के घोषणा पत्र का विमोचन…#BJP_Aawat_He

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र का विमोचन कर कहा कि भाजपा का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास किया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्‍छा राज्य बनाया है।

Advertisement

उन्‍होंने कहा, डॉक्टर रमन सिंह और केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने छत्तीसगढ़ में विकास करने का काम किया। पोषण की गारंटी हमने दिया। मनरेगा में 150 दिन का काम देने वाला राज्य भी छत्तीसगढ़ बना। विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप देना प्रारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ को पावर स्टेट बनाने का काम भी भाजपा ने किया।

शाह ने कहा, छत्‍तीसगढ़ को पावर हब, स्मार्ट हब, एल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का काम भाजपा ने किया। शिक्षा के मानक हमने बनाया। भूपेश का झूठा बोलना, प्रचार करना, सीडी बनाना, पेन ड्राइव में वीडियो बनाना यही इनका काम है।

उन्‍होंने कहा, तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस बंद कर दिया। आदिवासियों को चप्पल देने की योजना बंद कर दी। तुष्टिकरण का हाल यह है। भुनेश्वर साहू को नोच-नोच कर मार डाला लेकिन उसके आरोपितों पर कार्रवाई करने का कोई काम नहीं किया है।

इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होने वाला है। हम जो भी वादा करते हैं जिम्मेदारी के साथ करते हैं। हमने छत्तीसगढ़ को वादा किया था कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे। 10 साल सोनिया और मनमोहन की सरकार रही और 10 साल मोदी जी की सरकार रही। मनमोहन सरकार ने 77 हजार करोड़ दिया था और हमने 3 लाख करोड़ दिया।

  • भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की बड़े ऐलान
  • – 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
  • – 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
  • – किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
  • – किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा
  • – बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।
  • – 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।
  • – 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
  • – तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
  • – भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
  • – आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • – भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
  • – भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
  • – छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
  • – हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
  • – हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
  • – छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
  • – अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रणनीतिक तौर पर कांग्रेस अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है। ऐसे में भाजपा घोषणाओं के जरिए एकाएक हावी होने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह कांग्रेस के पत्ते खुलने के बाद उससे चार कदम आगे बढ़ते हुए गारंटी लाना चाहती है ताकि कांग्रेस के पास उससे आगे निकलने का मौका न रहे।

किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी के लिए 3,000 रुपये

यही कारण है कि भाजपा की सभाएं अब तक आरोपों तक ही सीमित हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की घोषणा पत्र समिति ने 50 बिंदुओं पर अपनी राय केंद्रीय स्तर के आलाकमान को भेज दी है। बताया जाता है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी विशेष रूप से किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी के लिए 3,000 रुपये का भाव देने का सुझाव भेजा है। हालांकि कांग्रेस ने कर्ज माफी का ऐलान पहले ही कर दिया है।

आवास व नियमितीकरण पर भाजपा का दांव

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा हर गरीब को मकान, संविदाकर्मियों का नियमितीकरण और मध्य प्रदेश की तर्ज पर लाडली बहना जैसी योजनाओं पर दांव खेल सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी भी घोषणा पत्र के महत्वपूर्ण बिंदु होंगे। घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी को लगभग दो लाख सुझाव मिले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जल्द ही पार्टी घोषणा पत्र जारी कर देगी।

 

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.04.2025 - 02:47:38
Privacy-Data & cookie usage: