raipur@khabarwala.news
निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी 2 एवं 3 नवम्बर को कर सकते है मतदान
राजनांदगांव 02 नवम्बर 2023।विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्य हेतु ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी डाक मतपत्र द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते है। निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिए जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया हैं। निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी 2 एवं 3 नवम्बर 2023 को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र में मतदान कर सकते हैं।

