छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 958 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-02 | 16:06h
update
2023-11-02 | 16:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 958 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 2 नवम्बर 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद अब 958 अभ्यर्थी ही निर्वाचन के लिए मतदाताओं के बीच जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 108 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 14 अभ्यर्थियों ने नाम वापसी की। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 1066 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए थे, जबकि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।

Advertisement

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर नगर पश्चिम में 26, दुर्ग शहर में 24, बिल्हा, भाटापारा में 23-23, रायपुर नगर दक्षिण, बेलतरा में 22-22, बिलासपुर में 21, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कसडोल में 20-20, रायगढ़, कोरबा में 19-19, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, बेमेतरा में 18-18, भटगांव, लोरमी में 17-17, सीतापुर, पाटन, वैशाली नगर में 16-16, कोटा, मुंगेली, अकलतरा, जैजैपुर, खल्लारी, कुरूद में 15-15, कटघोरा, तखतपुर, सक्ती, रायपुर नगर उत्तर, संजारी बालोद, दुर्ग ग्रामीण, साजा, नवागढ़ में 14-14, प्रतापपुर, सामरी, अम्बिकापुर, मस्तुरी, अभनपुर, भिलाई नगर, गुण्डरदेही, में 13-13, प्रेमनगर, लुण्ड्रा, धमतरी में 12-12, रामानुजगंज, जशपुर, कुनकुरी, पामगढ़, बलौदाबाजार, आंरग, राजिम में 11-11, मरवाही, बसना, अहिवारा में 10-10, भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, सारंगढ़, रामपुर, पालीतानाखार, चन्द्रपुर, बिलाईगढ़ में 9-9, बैकुण्ठपुर, पत्थलगांव, लैलुंगा, खरसिया, सरायपाली में 8-8, धरमजयगढ़, सिहावा में 7-7, बिन्द्रानवागढ़ में 6, डौण्डीलोहारा में 4 अभ्यर्थी शेष बचे है।

 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता और 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

 

विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 03:06:54
Privacy-Data & cookie usage: