चुनाव से पहले CM बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना…

www.khabarwala.news

schedule
2023-11-02 | 10:48h
update
2023-11-02 | 10:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
चुनाव से पहले CM बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मुख्‍यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया है।

उन्‍होंने कहा, “सीआरपीएफ के प्लेन में जो बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है। मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके (ईडी, सीआपीएफ) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए।

भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं, जिसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी वाहनों खासकर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए।”

मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, भाजपा सत्‍ता के लिए किसी भी स्‍तर पर जा सकती है। कांग्रेस चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेगी और ईडी, सीआपीएफ के वाहनों की चेकिंग की मांग करेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 14:45:32
Privacy-Data & cookie usage: