Weather report: आने वाले दो दिनों में छत्‍तीसगढ़ के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

– www.khabarwala.news

schedule
2023-11-01 | 03:45h
update
2023-11-01 | 03:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather report: आने वाले दो दिनों में छत्‍तीसगढ़ के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी …

raipur@khabarwala.news

रायपुर।  आने वाले दो दिनों में छत्‍तीसगढ़ के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तीन नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। अगले सप्ताह से ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा और कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

इन दिनों सुबह-सुबह और रात के वक्त ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड थोड़ी कम होगी। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग का पारा सामान्य से तीन डिग्री कम और राजनांदगांव का पारा सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से एक कम

रायपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। बुधवार को भी आकाश साफ रहेगा।

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि इसके बाद क्रमिक गिरावट का दौर प्रारंभ होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.09.2024 - 01:49:38
Privacy-Data & cookie usage: