छत्‍तीसगढ़ में आज एक नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

– www.khabarwala.news

schedule
2023-11-01 | 03:34h
update
2023-11-01 | 03:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्‍तीसगढ़ में आज एक नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत होगी। अधिकारियों के मुताबिक सहकारी समितियों में धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समितियों में 15 क्विटंल के स्थान पर अब प्रति एकड़ अधिकतम 20 क्विंटल धान और प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीद की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कुल 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। बीते वर्ष 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। सहकारी समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 16:34:52
Privacy-Data & cookie usage: