पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-30 | 08:58h
update
2023-10-30 | 08:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दुर्ग : जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के अन्य प्रत्याशी भी मौजूद रहें।

उल्लेखनीय है कि जिले के पाटन, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर,वैशालीनगर और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार तक 55 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा था और करीब 120 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया था। सोमवार को अंतिम दिन होने के कारण नामांकन को लेकर कलेक्टोरेट में सुबह 11 बजे से भीड़ देखने को मिल रही है।

नाम- भूपेश बघेल
विधानसभा क्षेत्र- पाटन

छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आज पुनः पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. #फिर_से_कांग्रेस_लाएंगे pic.twitter.com/PwsnBDr2ku

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 30, 2023

कांग्रेस के अलावा भाजपा के कुछ अभ्यर्थी भी नामांकन का दूसरा सेट दाखिल करने आएंगे। कई अभ्यर्थी बाजे-गाजे के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्टोरेट पहुंच रहे हैं। नामांकन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा पटेल चौक के निकट बेरीकेड्स लगाया गया है। पटेल चौक से बिजली आफिस जाने वाले मार्ग पर भी आवागमन को बंद कर दिया गया है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 19:01:58
Privacy-Data & cookie usage: