मानसून की विदाई के बीच अगले 48 घंटे तक इन 7 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-26 | 03:21h
update
2023-10-26 | 03:21h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मानसून की विदाई के बीच अगले 48 घंटे तक इन 7 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। कई राज्यों में सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। कुछ राज्यों में सुबह-सुबह धुंध भी देखने को मिल रही है।

अब ऐसा लगता है कि लोगों को बहुत जल्द ही गर्म कपड़े निकालने पड़ेंगे। मानसून की विदाई के बीच चक्रवाती तूफान के चलते केरल में भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी बात कही जा रही है।

Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गुलाबी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। यहां भी लोगों को मॉर्निंग वॉक के समय में हल्की ठंड महसूस हो रही हैं।

कुछ इलाकों में तो पारा 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में और भी अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 25 अक्टूबर को मौसम साफ रह सकता है। दिल्ली में बारिश की कोई भी संभावना नहीं जताई गई है।

 

अगले पांच दिनों में दिल्ली में कोहरा बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। लखनऊ की बात करें तो यहां अगले पांच दिनों तक कोहरे छाए रहने का अनुमान है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है।

 

25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपूपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है, जो चक्रवाती तूफान के रूप में 65 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकता है।

 

7 राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी

भीषण चक्रवाती तूफान हामून के कारण मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय सहित कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

 

मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ-साथ दक्षिण असम और मेघालय के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश और भारी बारिश की संभावना है।

मिजोरम और त्रिपुरा में आज यानी 25 अक्टूबर को अलग – अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

26 अक्टूबर को पूरे मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। नागालैंड और मणिपुर के कई स्थानों पर पर 25 -26 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। 25-26 अक्टूबर को पूर्वी अरुणाचल प्रदेश के साथ, हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

24 अक्टूबर को केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.06.2026 - 22:30:09
Privacy-Data & cookie usage: