कलेक्टर ने डोंगरगांव विकासखंड के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण… – www.khabarwala.news

कलेक्टर ने डोंगरगांव विकासखंड के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-25 | 18:17h
update
2023-10-25 | 18:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने डोंगरगांव विकासखंड के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण…
कलेक्टर ने डोंगरगांव विकासखंड के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

  • मतदान दिवस में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए स्काउट एवं एनसीसी के विद्यार्थियों को सहयोग के लिए लाने हेतु किया निर्देशित
Advertisement

राजनांदगांव 25 अक्टूबर 2023।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने डोंगरगांव विकासखंड के मतदान केन्द्र शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण संस्था बीटीआई डोंगरगांव और मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला सेवताटोला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्रों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्र में प्रदर्शित विधानसभा का नाम, मतदान केन्द्र क्रमांक, मतदान केन्द्र में सम्मिलित क्षेत्र, मतदान तिथि, मतदान का समय और मतदाताओं की संख्या सहित अन्य जानकारी का अवलोकन किया। जिससे मतदाताओं को सुविधा होगी। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में रैम्प और दो-दो व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदान दिवस के दिन 7 नवम्बर 2023 को दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए स्काउट एवं एनसीसी के विद्यार्थियों को सहयोग के लिए लाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने होम वोटिंग के संबंध में सीएमओ से जानकारी ली। मतदान केन्द्र में वेबकास्टिंग, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, दिव्यांगों के रैम्प एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं अनिर्वाय रूप से उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्व करें। उन्होंने अधिकारियों को बीएलओ से घर-घर जाकर जिम्मेदारीपूर्वक मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची वितरण करने के लिए निर्देशित करने कहा। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव, सीएमओ डोंगरगांव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.04.2025 - 01:28:55
Privacy-Data & cookie usage: