www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
राजनांदगांव 23 अक्टूबर 2023।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने अवकाश के दिन को देखते हुए मोहारा स्थित मद्य भाण्डागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां खड़ी सभी गाडिय़ों की जांच करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 एवं त्यौहार सीजन को देखते हुए सुरक्षा एवं सतर्कता के दृष्टिगत औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर तहसीलदार श्री मनीष वर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर तहसीलदार श्री मनीष वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।