प्रदेश में जोर पकड़ने लगी सर्दी, दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-20 | 12:45h
update
2023-10-20 | 12:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रदेश में जोर पकड़ने लगी सर्दी, दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

प्रदेश में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश में 17 जगहों पर रात का पारा 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इनमें चार जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री के पास दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सर्दी जोर पकड़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश में 17 जगहों पर रात का पारा 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इनमें चार जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री के पास दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में रिकॉर्ड किया गया। यहां रात का पारा 13 डिग्री पर आ गया। मौसम केन्द्र के अनुसार 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रात का पारा सामान्य से कम रहेगा।

21 और 22 अक्टूबर को होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में 2 दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद सर्दी और बढ़ने लग जाएगी। विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर को बीकानेर और जोधपुर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 22 अक्टूबर को अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर में हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दिवाली से पहले ठंड बढ़ने की आशंका है।

इन जगहों पर रात का पारा

जगह : रात का न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

सीकर 13. 0

संगरिया :15. 3

सिरोही : 15 .2

करौली : 15. 4,

फतहेपुर : 15. 9

पिलानी 16. 4

गंगानगर : 17. 0

चूरू : 17. 5

अजमेर में 17. 8

वनस्थली 17. 8

अंता बारां : 18. 0

धौलपुर : 18.1

अलवर 18. 2

भीलवाड़ा 19. 0

एरिन रोड : 19. 0

जयपुर : 19. 3

चित्तौडगढ़ 19. 8

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:44:18
Privacy-Data & cookie usage: