राजनीतिक दलों को दी गई निर्वाचन संबंधी व्यय की जानकारी होर्डिंग आदि प्रचार-प्रसार के संबंध में बताया गया…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-18 | 16:48h
update
2023-10-18 | 16:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजनीतिक दलों को दी गई निर्वाचन संबंधी व्यय की जानकारी होर्डिंग आदि प्रचार-प्रसार के संबंध में बताया गया…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोरबा 18 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यय की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जिले में अधिकृत तौर पर निर्धारित किए गए स्थलों पर होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु नियमानुसार प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। इसके लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी। अपर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को नामांकन संबंधी जानकारी प्रदान की और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। राजनीतिक दलों को जिले में निर्धारित होर्डिंग दरों भी जानकारी दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अपर आयुक्त खजांची कुंभकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.03.2026 - 19:15:56
Privacy-Data & cookie usage: