www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
जशपुर मुनादी ।। जशपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बदलने को लेकर भाजपा में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी के 2 नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि भाजपा सोनकयारी मंडल के अध्यक्ष मनोज भगत और मनोरा के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास प्रधान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।इनके विरुद्ध पार्टी लाईन से बाहर जाकर पार्टी अनुशासन तोड़ने के आरोप है।
आपको बता दें कि जशपुर विधानसभा से रायमुनि भगत को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है जिसको लेकर पार्टी का एक ही एक खेमा काफी नाराज है । गणेश राम भगत के सैंकड़ो समर्थक प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने 4 दिनों से प्रदर्शन कर रहे है वही सोशल मीडिया में भी कुछ लोग पार्टी आउट लाइन से बाहर जाकर कमेंट कर रहे है।