‘सरोज पांडे ने उछाला CD कांड का मुद्दाकांग्रेस ने दिए आरोपियों को टिकट सिद्धांत बोले- चुनाव में छत्तीसगढ़ आ सकता है दाऊद का पैसा

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-15 | 19:59h
update
2023-10-15 | 19:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
‘सरोज पांडे ने उछाला CD कांड का मुद्दाकांग्रेस ने दिए आरोपियों को टिकट सिद्धांत बोले- चुनाव में छत्तीसगढ़ आ सकता है दाऊद का पैसा

@खबरवाला.न्यूज़भाजपा ने कांग्रेस की सूची पर सवाल खड़े किए हैं। सांसद सरोज पांडे ने आरोपियों को टिकट देने की बात कही है। पांडे ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CD कांड के आरोपी हैं। अश्लील सीडी बांटने का काम किया था। सरोज पांडे ने अन्य मंत्रियों को भी टिकट दिए जाने पर सवाल उठाए। भाजपा के चुनाव मीडिया प्रभारी यूपी के विधायक सिद्धांत नाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में दुबई से पैसा छत्तीसगढ़ आ सकता है।

इन नेताओं ने ये बातें रायपुर के जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कहीं। सबसे पहले सरोज पांडे ने कहा कि एक तो कांग्रेस पार्टी ने 30 लोगों की सूची जारी की वो भी पुराने घिसे-पीटे चेहरे हैं। मुख्यमंत्री पर अश्लील सीडी कांड का एक प्रमुख आरोप विद्यमान है। सरोज ने कहा सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालने का आरोप है, घातक हथियार से लैस होकर दंगा करने का आरोप है। कांग्रेस के सभी चेहरे मैदान में पिटेंगे।

Advertisement

कांग्रेस की सरकार का जान तय- सरोज पांडे

उन्होंने कहा कि जो लिस्ट आई है वो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पार्टी के पास में नए ऊर्जावान चेहरे नहीं है। जिन मंत्रियों को टिकट दिया गया है, उन्हें भ्रष्टाचार में शामिल होने का पुरस्कार कांग्रेस पार्टी ने दिया है। यह बात बहुत स्पष्ट है। हम मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी की सूची में आए हुए नाम कांग्रेस की पराजय को घोषित करते हैं, यहां से कांग्रेस की सरकार का जान तय है।

लड़की हूं लड़ सकती हूं और महिला का टिकट कटा
कांग्रेस विधायक छन्नी साहू का टिकट काटा गया है। सरोज ने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए इस मामले पर कहा कि कांग्रेस पार्टी की लीडर प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश जब जाती हैं तो उन्हें याद आता है कि वह लड़की हैं और वहां पर वह नारा देती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं।

लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी ने महिला विधायक छन्नी साहू का टिकट काट दिया। इस पर भी प्रियंका गांधी को जरूर बोलना चाहिए, क्या छन्नी साहू महिला नहीं थी क्या वह नहीं लड़ सकती थीं।

गिरीश की राजनीतिक बलि
सरोज ने आगे कहा कि राजनांदगांव में डॉक्टर रमन सिंह के सामने भूपेश बघेल ने अपने निकट सहयोगी, अपने सहपाठी गिरीश देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया है। हमारा मानना है कि उन्होंने गिरीश देवांगन की राजनीतिक बलि चढ़ा दी है।

गिरीश देवांगन डॉ रमन सिंह के सामने चुनावी मैदान में रिकार्ड मतों से हारने वाले हैं। भूपेश बघेल अपने सहयोगी सहपाठियों को नहीं बख्श्ते। अपने सहपाठी को भी राजनीतिक बलि चढ़ाने में कोई गुरेज नहीं करते हैं।BJP ने किया दाऊद का जिक्र
बीजेपी के चुनाव मीडिया प्रभारी विधायक सिद्धांत नाथ सिंह ने ऑनलाइन सट्‌टा विवाद मामले में कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार गेमिंग लाइसेंस नहीं देती। नगालैंड सरकार ऑल इंडिया लाइसेंस देती है, लेकिन अन्य राज्य सरकारें इसे लॉटरी की तरह प्रतिबंधित कर सकती हैं। आंध्र, तमिलनाडु, तेलंगाना आदि राज्य सरकारों ने गेमिंग APP प्रतिबंधित किए हैं।

सिद्धांत नाथ ने मीडिया रिपोर्ट्स और ईडी की कार्रवाई का हवाला देते हुए आशंका व्यक्त की है कि आतंक के सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई के तार ऑनलाइन सट्‌टा APP चलाने वाले आरोपी सौरभ चंद्राकर से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, तो दाऊद का पैसा छत्तीसगढ़ आने से इंकार नहीं किया जा सकता। तब कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से क्यों भाग रही है इसका जवाब दें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 09:15:25
Privacy-Data & cookie usage: