व्यय प्रेक्षक ने सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-14 | 17:44h
update
2023-10-14 | 17:44h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
व्यय प्रेक्षक ने सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

  • सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का कुशलतापूर्वक किया जा रहा निराकरण

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2023भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस डॉ. ललिता कुमारी एवं आईआरएस मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह उपस्थित थे। व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सी-विजिल मोबाईल एप्लीकेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी सी- विजिल श्रीमती शिल्पा देवांगन ने बताया कि सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव श्री अश्वन कुमार पुसान, सहायक व्यय प्रेक्षक, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 00:07:53
Privacy-Data & cookie usage: