कलेक्टर ने डोंगरगांव के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण… – www.khabarwala.news

कलेक्टर ने डोंगरगांव के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-13 | 16:33h
update
2023-10-13 | 16:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने डोंगरगांव के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण…
कलेक्टर ने डोंगरगांव के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2023कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा डोंगरगांव एवं खुज्जी के लिए शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सारी व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे कर्मी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना है। उन्होंने कहा कि यहीं से पोलिंग पार्टी को सामग्री वितरण की जायेगी तथा पार्टी रवाना की जायेगी। उन्होंने मतदान पेटियों की सुरक्षा, बैरिकेटिंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों का प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.04.2025 - 20:02:21
Privacy-Data & cookie usage: