मॉनसून की विदाई से पहले अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-11 | 17:56h
update
2023-10-11 | 17:56h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मॉनसून की विदाई से पहले अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली: मॉनसून की विदाई और अक्टूबर का दूसरा हफ्ता शुरू है लेकिन कई राज्यों में अब भी लोगों को अधिक गर्मी का एहसास हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा था कि अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही तापमान कम होगा और जल्द ठंड का असर दिखाई देगा। ऐसा हुआ नहीं और इसके विपरीत दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई दूसरे राज्यों में लोग गर्मी से काफी परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस घटनाक्रम को अक्टूबर हीट का नाम दिया है। हालांकि अगले हफ्ते कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है और इसके साथ ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने लगा है। पंखा छोड़िए अभी एसी बंद करने की घरों में नौबत नहीं आई है। मंगलवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में कमी देखने को मिलेगी जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 अक्टूबर के बीच तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रहेगा।

राजस्थान के कई जिलों में एक बार फिर बारिश हो सकती है। मॉनसून के बाद पोस्ट मॉनसून बारिश का यह दौर 15 अक्टूबर से शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हो सकता है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब इन राज्यों में 14 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना है। बिहार से मॉनसून की विदाई अगले एक दो दिनों में हो जाएगी। उत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 14 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत हो रही है। इसकी वजह से इन राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम इन राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 16:54:17
Privacy-Data & cookie usage: