अवकाश के दिनों में कार्यालय खुला रखने के निर्देश…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-10 | 15:02h
update
2023-10-10 | 15:02h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अवकाश के दिनों में कार्यालय खुला रखने के निर्देश…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2023कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्य संपादन के लिए जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुख को अपने कार्यालय में अवकाश के दिनों में एक लिपिक एवं एक भृत्य की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन शाखा राजनांदगांव से अवकाश के दिनों में पत्र, आदेश, निर्देश जारी हो रहे हैं। इन आदेशों व डाक को प्राप्त करने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय में एक लिपिक एवं एक भृत्य की ड्यूटी लगाने कहा गया है। कलेक्टर ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।  

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 16:09:17
Privacy-Data & cookie usage: