कर्मा महोत्सव 2023 का भव्य समापन, लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है : संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-06 | 13:52h
update
2023-10-06 | 13:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कर्मा महोत्सव 2023 का भव्य समापन, लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है : संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत

raipur@khabarwala.news

अम्बिकापुर, 6 अक्टूबर 2023: कैबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में सीतापुर में जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 2 अक्टूबर से चल रहे इस कर्मा महोत्सव में कर्मा, सुवा और शैला नृत्य विधाओं में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं और प्रतियोगिता में भाग लिया। कर्मा महोत्सव का समापन सीतापुर स्टेडियम ग्राउंड में हुआ। लोक नृत्यों और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कई टीमों ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री श्री भगत ने विजेता टीमों को पुरस्कार का वितरण किया, साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री इरफान सिद्दीकी, राज्य उर्दू अकादमी के सदस्य श्री बदरुद्दीन इराकी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मैनपाट श्रीमती उर्मिला खेस, श्री आदित्य भगत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोक कलाकार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement

 

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने इस अवसर पर कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन की शुरुवात हुई, सरगुजा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां की संस्कृति देशभर में प्रसिद्ध हैं। कैबिनेट मंत्री श्री भगत ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों से लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं और लोगो के बीच स्नेह व प्यार बना रहता हैं। यह हमारे प्रदेश की संस्कृति और कलाओं से परिचय कराती है सभी प्रतिभागियों के उत्साह बढ़ाने यह आयोजन किया हैं, ऐसे आयोजन लगातार होते रहे है और आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

ये रहे विजेता –

कर्मा नृत्य विधा में मैनपाट का दल प्रथम रहा, द्वितीय स्थान भी डांगबुडा, मैनपाट ने हासिल किया, तीसरे स्थान पर सूर, सीतापुर का दल रहा। इसी तरह सुआ में प्रथम ग्राम मांजा, बतौली, द्वितीय काराबेल, मैनपाट और तीसरा स्थान धरमपुर, सीतापुर के दल ने प्राप्त किया। शैला में प्रथम बरगई, अम्बिकापुर, दूसरा स्थान पोपरेंगा, बतौली और तीसरा स्थान नवानगर, अंबिकापुर ने प्राप्त किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 16:08:45
Privacy-Data & cookie usage: