स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन-मन दोनों होते हैं स्वस्थ

संसदीय सचिव रेखचंद जैन – www.khabarwala.news

schedule
2023-10-05 | 13:48h
update
2023-10-05 | 13:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन-मन दोनों होते हैं स्वस्थ – संसदीय सचिव रेखचंद जैन

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जगदलपुर, 05 अक्टूबर 2023: जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने जगदलपुर में आयोजित 23 वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें एथलेटिक्स, रग्बी एवं जूड़ो विधा में कुल 900 खिलाड़ी भाग लेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर श्री रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेलों के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उनके मंशानुसार खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विश्व स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण किया गया है, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, हाता ग्राउंड, धरमपुरा क्रीडा परिसर, सिटी ग्राउंड जैसे अत्याधुनिक खेल मैदान बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है और खेलों से तन और मन दोनों स्वस्थ होते हैं। बच्चों को हार जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों में कोई एक जीतेगा तो कोई एक हारेगा पर महत्वपूर्ण यह है कि हमने खेल भावना से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न संभागों से खेलने आए हैं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तिसगढ का नाम रौशन करें।

इस अवसर पर पार्षद श्री यशवर्धन राव कई जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, सहायक संचालक विजेन्द्र डोंगरे, डीपीओ देवाशीष चौधरी, गणेश तिवारी, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, शालिनी तिवारी, संदीप तिवारी, सरला रथ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 12:59:40
Privacy-Data & cookie usage: