मरवाही बना नगर पंचायत: अधिसूचना जारी

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-03 | 14:52h
update
2023-10-03 | 14:54h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मरवाही बना नगर पंचायत: अधिसूचना जारी

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 03 अक्टूबर 2023: राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए ग्राम पंचायत मरवाही में ग्राम पंचायत लोहारी और कुम्हारी को सम्मिलित करते हुए नगर पंचायत मरवाही गठित किया गया है। ग्राम पंचायत मरवाही, लोहारी एवं कुम्हारी की संम्पूर्ण सीमाएं ही नगर पंचायत मरवाही की सीमाएं होंगी। जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार ग्राम पंचायत मरवाही की जनसंख्या 4060, लोहारी की 3776 और कुम्हारी की 3030 है। संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा इस आशय की अधिसूचना 27 सितंबर 2023 को जारी कर दिया गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 08:19:42
Privacy-Data & cookie usage: