ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के खाते में जल्द पहुंचेगी क्षतिपूर्ति राशि…

www.khabarwala.news

schedule
2023-10-02 | 12:18h
update
2023-10-02 | 12:18h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के खाते में जल्द पहुंचेगी क्षतिपूर्ति राशि…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

महासमुन्द, 2 अक्टूबर 2023: झलप पटेवा क्षेत्र के ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के खाते में क्षतिपूर्ति की राशि जल्द ही पहुंच जाएगी। इसके लिए 70 लाख रुपए का चेक जारी किया गया है।चूंकि अभी बैंकों में लगातार अवकाश है, इसलिए यह राशि किसानों के खाते में नहीं पहुंच पाया है। जैसे ही अवकाश खत्म होगा और बैंक खुलेंगे वैसे ही उनके खाते में राशि आरटीजीएस के माध्यम से पहुंच जाएगी।

 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री उमेश साहू ने बताया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्या के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए दो करोड़ 53 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किया जा चुका है। अभी पहली किश्त के रूप में 70 लाख रुपए का चेक जारी किया गया है।

 

तहसीलदार महासमुन्द श्री चंद्रशेखर मंडई ने बताया कि शेष किसानों के लिए भी क्षतिपूर्ति राशि जल्दी ही जारी की जाएगी जो प्रक्रियाधीन है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे धैर्य बनाये रखें। प्रशासन सवेंदनशीलता और गंभीरता के साथ मुआवजा वितरण का कार्य कर रही

है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.08.2024 - 15:25:05
Privacy-Data & cookie usage: