www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
राजनांदगांव 29 सितम्बर 2023।कलेक्टर श्री डोमन सिंह की पहल पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हे बच्चों की अच्छी शिक्षा और उनके मनोरंजन के लिए जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों, बैंकर्स और अधिकारियों द्वारा स्मार्ट टीवी प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर श्री डोमन सिंह को कलेक्टर कक्ष में केनरा बैंक शाखा ममता नगर राजनांदगांव द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 10 स्मार्ट टीवी प्रदान की गई। स्मार्ट टीवी का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र में पढऩे वाले बच्चों के अध्ययन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने इस कार्य के लिए केनरा बैंक ममता नगर राजनांदगांव की प्रशंसा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा, केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर श्री शक्ति शंकर, मैनेजर श्री जय कुमार उपस्थित थे।