रायपुर : सांसद श्री राहुल गांधी के 25 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल

www.khabarwala.news

schedule
2023-09-24 | 16:11h
update
2023-09-24 | 16:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रायपुर : सांसद श्री राहुल गांधी के 25 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल

@kharbarwala, news01 लाख हितग्राहियों को 25 लाख रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण करेंगे।
इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण करेंगे। इस मौके पर  अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि केन्द्र सरकार यदि आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे प्रारंभ नहीं कराती है, तो राज्य सरकार सर्वे कराकर उन्हें आवास बनाने के लिए मदद करेगी।
आवास न्याय सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, सांसद बिलासपुर श्री अरूण साव, सांसद कोरबा श्री ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, डॉ. श्री कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. श्रीमती रेणु जोगी, श्री रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री अरूण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 22:32:49
Privacy-Data & cookie usage: