23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2023-09-22 | 14:32h
update
2023-09-22 | 14:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ…

raipur@khabarwala.news

बिलासपुर, 22 सितम्बर 2023: 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई के इण्डोर स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट आतिथ्य के रूप में कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर एवं श्री विजय केशरवानी मौजूद थे। प्रतियोगिता 22 सितम्बर से 25 सितम्बर तक चलेगी जिसमें पांच सम्भाग की टीम हिस्सा ले रही हैं। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा सम्भाग के खिलाड़ी व प्रशिक्षक शामिल हैं। प्रतियोगिता में क्रिकेट, हॉकी, बेसबॉल, टेबल टेनिस एवं कबड्डी जैसे खेलों में बालक-बालिकाएं अपना हुनर दिखाएंगे।

Advertisement

शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के साथ शिक्षा बहुत जरूरी है आप जिस खेल में रुचि रखते हैं उसमें आप उत्कृष्ट प्रदर्शन तो कर ही रहे हैं साथ ही आप पढ़ाई भी मन लगाकर करें। विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र धीवर ने कहा कि खेल मानव जीवन के दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। विशिष्ट अतिथि श्री विजय केशरवानी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते कहा कि बरसात के मौसम में थोड़ी बहुत असुविधा हो सकती है किंतु खिलाड़ी इन असुविधाओं को पारकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखता है। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें यही मेरी शुभकामनाएं है। कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत आदिवासी नृत्य ने अतिथियों सहित सभी का मन मोह लिया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 08:14:19
Privacy-Data & cookie usage: