सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू…

www.khabarwala.news

schedule
2023-09-21 | 08:31h
update
2023-09-21 | 08:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू…

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023 और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 (नवीनीकरण 2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्यताओं को पूरा करने वाली छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट 19 सितंबर, 2023 से 18 अक्तूबर, 2023 तक आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement

 

पात्रता मानदंड ये है

वे छात्राएं, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और जिन्होंने कक्षा 10वीं में पहले पांच विषयों में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए हैं, छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रों को प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे। सभी एकल छात्राएं जो कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रही हैं और जिनकी ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं है, छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए इच्छुक छात्राए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती है।

 

स्कॉलरशिप का ऐम

CBSE ने पिछले कुछ साल पहले ही इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देशय गर्ल चाइल्ड को प्रमोट करना है। स्कॉलरशिप की राशि को सीधे स्टूडेंट्स के खातों में भेजा जाएगा। अगर कोई स्टूडेंट्स आगे भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वो अगले साल भी आवेदन कर सकते है। इस योजना के तहत बोर्ड उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को प्रमोट करता है। सीबीएसई ने अपने जारी नोटिफिकेशन में साफ कर दिया है कि साल 2023 की स्कॉलरशिप के आवेदन करने के साथ ही साल 2022 के भी स्कॉलरशिप को रिन्यू करा सकते है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.03.2025 - 08:55:41
Privacy-Data & cookie usage: