मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 12 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

– www.khabarwala.news

schedule
2023-09-16 | 07:12h
update
2023-09-16 | 07:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 12 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट …

raipur@khabarwala.news

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं आज कल भी प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में भी ज्यादा फर्फ नहीं पड़ेगा।

तापमान में भी गिरावट दर्ज

मानसून की सक्रियता के चलते बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। इस वर्ष अगस्त माह में बीते 41 वर्षों में सबसे कम वर्षा हुई है।

जारी बारिश के दौर के चलते पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। दिनभर बादलों छाय रहने से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों मौसम इसी तरह रहेगा। ऐसा 41 सालों में पहली बार है जब अगस्त महीने में कम बारिश हो रही है। अभी तक प्रदेश में बारिश की स्थिति पिछड़ी हुई है। सात सितंबर तक की स्थिति में प्रदेश में 810 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है।

इस सिस्टम से हो रही बारिश

मौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक, मानसूनी तंत्र के साथ ही एक द्रोणिका मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 4.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इससे प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। इसी के चलते प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 06:43:47
Privacy-Data & cookie usage: