मुख्यमंत्री बघेल ने पोला त्यौहार के अवसर पर क्षेत्र की जनता को दी बड़ी सौगात…

www.khabarwala.news

schedule
2023-09-14 | 14:31h
update
2023-09-14 | 14:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री बघेल ने पोला त्यौहार के अवसर पर क्षेत्र की जनता को दी बड़ी सौगात…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

दुर्ग 14 सितम्बर 2023: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार पोला के अवसर पर क्षेत्रीय जनता को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज ग्राम उफरा और ग्राम रवेली के मध्य खारून नदी पर 8 करोड़ 35 लाख 81 हजार रूपए की लागत से नव निर्मित पुल का लोकार्पण कर आवागमन हेतु जनता को समर्पित किया। खारून नदी पर पुल निर्माण हेतु क्षेत्रीय जनता द्वारा वर्षों से मांग की जाती रही है। वर्तमान में पुल निर्माण हो जाने से क्षेत्र के 24 ग्रामों की लगभग 50 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होंगे। पुल निर्माण से क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण हो गई है। साथ ही राजधानी रायपुर का दुर्ग जिला मुख्यालय से सीधा आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम उफरा के खारून नदी के तट पर बाबा कुटीर हनुमान मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने यहां पर हनुमान जी का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम महुदा में आयोजित पोला महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर पोला महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गांव के युवा, बुजुर्ग और पहुना बहनों को पोरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने बैलों का पूजा अर्चना किया और बैल दौड़ का शुभारंभ किया। महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 13:10:21
Privacy-Data & cookie usage: