राज्यपाल हरिचंदन ने प्रख्यात साहित्यविद् और प्रकाशक अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया…

www.khabarwala.news

schedule
2023-09-13 | 12:18h
update
2023-09-13 | 12:18h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्यपाल हरिचंदन ने प्रख्यात साहित्यविद् और प्रकाशक अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया…

raipur@khabarwala.news

रायपुर,13 सितंबर 2023 : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने ओडीसा राज्य के प्रवास के दौरान कटक में प्रख्यात साहित्यविद् और आदर्श प्रकाशक स्वर्गीय श्री अनंत मिश्र के तैल चित्र का अनावरण किया। यह कार्यक्रम उत्कल साहित्य समाज कटक द्वारा आयोजित किया गया था।

Advertisement

इस अवसर पर श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समसामायिक पुस्तक प्रकाशन के क्षेत्र में श्री अनंत मिश्र की सृजनात्मक क्षमता ने उड़िया साहित्य को समृद्धि के उच्च सोपान में स्थापित किया है। साहित्यकारों को प्रेरित करके उच्च कोटी के साहित्यिक संरचना को प्रोत्साहन देना श्री मिश्र के जीवन का ध्येय था। वे एक अनुकरणीय प्रकाशक थे। प्रकाशन उद्योग की यह प्रमुख हस्ती लेखकों से जरूरत के मुताबिक साहित्य सृजन कराने में सफल रही। श्री हरिचंदन ने समाज में साहित्य और प्रकाशकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्हांेने कहा कि श्री मिश्र अपने समय के ख्याति सम्पन्न साहित्यकारों के संपर्क में रहकर साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी प्रकाशन बने।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोबिंद चंद्र चांद ने की। इस अवसर पर प्रख्यात प्रकाशक और लेखक नृसिंह प्रसाद मिश्र ने श्री अनंत के महान जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता केआईएस विश्वविद्यालय गोपबंधु के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ विजयानंद सिंह ने एक प्रकाशक के रूप में अनंत मिश्र की उपलब्ध्यिों की चर्चा की। उत्कल साहित्य समाज के उपाध्यक्ष श्री जीवानंद अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रधान संपादक डॉ. सुनमणि राउत ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख लेखक, बुद्धिजीवी, उत्कल साहित्य समाज के सदस्य और कार्यकारी समिति के सदस्य वक्ताओं ने भाग लिया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 12:38:12
Privacy-Data & cookie usage: