पूरे विश्व में मनाया जा रहा ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह’ (06 सितंबर से 12 सितंबर)

– www.khabarwala.news

schedule
2023-09-09 | 12:22h
update
2023-09-09 | 12:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पूरे विश्व में मनाया जा रहा ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह’ (06 सितंबर से 12 सितंबर) …

 raipur@khabarwala.news  

अंबिकापुर: विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह (06 सितंबर से 12 सितंबर)* पूरे विश्व में मनाया जा रहा है l जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, सरगुजा में पदस्थ मानव संसाधन द्वारा पूरे सप्ताह कार्यक्रम किया जा रहा है l इसी कड़ी में आज अंबिकापुर ब्लॉक में पदस्थापित 100 के करीब सरकारी शिक्षक एवम शिक्षिकाओं को डॉ सुमन कुमार, चिकित्सा मनोवैज्ञानिक एवं डी.एम. एच. पी. टीम द्वारा 1) आत्महत्या के कारण, लक्षण, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के बारे में, आत्महत्या का विचार आने पर बचने के उपाय, प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा किया गया। 2) मानसिक रोग के, जाँच एवं इलाज सुविधा जो की नवापारा शहरी स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय (डी. इ. आई. सी.) में निशुल्क उपलब्ध है के बारे में जानकारी दिया गया l 3) निशुल्क आटिज्म (स्वलीनता) एवं इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी (मानसिक मंदता) का दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा हर मंगलवार और शुक्रवार को बनाया जाता है के बारे में शिक्षक/शिक्षिकाओं को बताया गया l

Advertisement

4)प्रतिभागियों को पम्पलेट वितरण किया गया 5) निशुल्क मनोवैज्ञानिक समस्या से सम्बंधित हेल्पलाइन न. भी प्रतिभागियों को बताया गया I 6) लोगो को आत्महत्या से बचाने हेतु प्रतिभागियों ने शपथ भी लिया गया l 7) शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा आत्महत्याएं, डिप्रेशन, मनोरोग एवं कार्यक्रम से संबंधित बहुत सारे सवाल किए गए एवं चिकित्सा मनोवैज्ञानिक ने उनके सारे सवालों का जवाब दिया। कार्यक्रम में श्री गोपाल कृष्ण दुबे (डी ई ओ), श्री संजीव भारती (बी आर सी), श्रीमती संध्या तिवारी (बी आर पी), श्री कमलेश वर्मा (शिक्षक), श्री राकेश श्रीवास्तव (शिक्षक) एवम श्री विजय मिश्रा (डाटा एंट्री ऑपरेटर) पूरे समय उपस्थित रहे एवम इनलोग का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा l

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.06.2026 - 11:00:55
Privacy-Data & cookie usage: