राशिफल 9 सितंबर 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-09-09 | 04:08h
update
2023-09-09 | 04:08h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 9 सितंबर 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

 आज का राशिफल 

मेष राशि (Aries)-

चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. बुधादित्य योग के बनने से सेल्स मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं, वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रखकर लक्ष्य पाने में सफल होंगे. कार्यस्थल पर कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है जिससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी. प्रसन्न मन से आगे भी आप अपने काम को बहुत अच्छे से कर पाएंगे, बस इस सिलसिले को बनाए रखिए नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. लेन-देन में सावधानी रखें.

 

किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. होटल, मोटेल और भोजनालय के बिजनेसमैन को डील से संबंधित मामलों में सही फेसले लेने होंगे, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है. नई पीढ़ी पोलिटिकल या सोशल लाइफ में रहते हुए खुद को लोगों से जोड़ने का प्रयास करें. परिवार में नई योजनाएं बनेगी. आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें. वीकेंड पर स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, बाहर की चिकनाई युक्त और मसालेदार खानपान से परहेज रखें.

 

वृषभ राशि (Taurus)-

चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेंगे जिससे नैतिक मूल्यों को पुरा करें. कार्यस्थल पर आपको कामकाज में अधिक भागीदारी दिखानी होगी, तभी आप बॉस की नजरों में आ सकेंगे. नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं. कार्यस्थल पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे. बिजनेसमैन किसी अपरिचित या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करने से बचें, वरना कोई गलत डील तय हो सकती है.

 

छात्र को सफलता हासिल करने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा, तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी. जिसे हार्ड वर्क करना आता है उसके लिए दुनियां में नामुनकिन जैसे कोई शब्द नहीं है .” दिन आपके लिए बड़प्पन दिखाने का दिन है, इसलिए यदि घर के छोटों से कोई गलती हो गई है तो उसे माफ कर उन्हें दोबारा न करने की सलाह दें. लव- लाइफ में लव और पीस भरपूर रहेंगे. ड्राइव करते समय सतर्करहें साथ ही ट्रैफिक रूल्स का पालन भी करें क्योंकि वाहन दुर्घटना होने के आसार है.

 

मिथुन राशि (Gemini)-

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन रहेगा शांत व प्रफुलित. कार्यस्थल पर किसी काम को बेहतर तरीके से प्रेजेंट करने के कारण सभी आपकी तारीफ करेंगे. बिजनेस ठीक चलेगा. लाभ होगा लेकिन दोपहर बाद अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे जिससे आपकी परेशानियों में इजाफा होगा. इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस में कोई बड़ा ऑडर मिलने से आपकी कमाई में बढ़ोतरी की प्रबल संभावनाएं है.

 

खिलाड़ियों के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है इसलिए उत्साह और आनंद के साथ प्रैक्टिस करते हुए ट्रैक पर समय बिताने का प्रयास करें. परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं. यह समय दाम्पत्य को समर्पित करने का है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य बीतने वाला है, परेशानी वाली कोई बात नहीं है.

 

कर्क राशि (Cancer)-

चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे नए सम्पर्क से होगी हानि. कार्यस्थल पर आपको अपने कामकाज को लेकर सतर्क रहना चाहिए, आपके बॉस आपके काम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. सबोर्डिनेट्स को साथ लेकर चलने वाले ऑफिसर्स सक्सेस, प्रमोशन और पॉपुलेरिटी सब पा सकते हैं इसलिए आप अपने व्यवहार में बदलाव लाएं साथ ही मन में दूसरों के प्रति गलत सोच न रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा. बिजनेस करने वाले लोग नई योजनाएं बना सकते हैं पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं.

 

बिजनेसमैन के पास यदि बिज़नेस से सम्बंधित कोई परेशानी है तो सतर्क रहें, हड़बड़ी में गलती होने की संभावना अधिक होती है. नई पीढ़ी अपने व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने की कोशिश करें, इसके साथ ही उन्हें व्यवहार को लेकर सतर्कता बरतनी होगी. ‘अच्छे व्यवहार का आर्थिक मूल्य भले ही न हो, लेकिन अच्छा व्यवहार करोड़ो दिलों को खरीदने की ताकत रखता है.”प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द से सारा दिन परेशान हो सकते हैं. छात्र, कलाकार और खिलाड़ी खुद को असमंजस में पाएंगे.

Advertisement

 

सिंह राशि (Leo)-

चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से अनबन हो सकती है. बुधादित्य योग के बनने से कंपनी में कार्य कर रहे पर्सन को करियर के बेहतर मौके मिलेंगे, जिसमें वह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने में सफल होंगे. करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी. कॉस्मेटिक बिज़नेस से सम्बंधित बिजनेसमैन फैट नई कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जिसके चलते उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है.

 

लेकिन आप लेन-देन में सावधानी रखें. छात्र के आईटी सेक्टर में करियर बनने की प्रबल संभावनाएं है. वीकेंड पर परिवार में सभी लोग आप से खुश रहेंगे, जिस कारण सभी बड़ो से स्नेह और सहयोग मिलेगा. खानपान को लेकर सजग रहें. डाइट चार्ट के अनुसार डाइट लें अन्यथा कमी की वजह से कई बीमारी शरीर में पनप सकती है.

 

कन्या राशि (Virgo)

चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे काम करने नशा रहेगा. वीकेंड पर कार्यस्थल पर कार्य करते समय आलस्य से दूरी बनाकर रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं. आलस्य ईश्वर के दिए हुए हाथ-पैर का अपमान है.”कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा . कार्यस्थल पर काम करने के लिए एक सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है. बिजनेसमैन किसी भी स्थिति में धैर्य न खोएं, धंधे में लाभ हानि तो चलती ही रहती है किंतु धैर्य खोने पर नुकसान भी उठा सकते हैं.

 

खिलाड़ी को एक्टिव होकर अपने फील्ड में लग जाना चाहिए, आलस्य में डूबे रहने पर वह अपने ही हाथों उन्नति के दरवाजे बंद कर सकते है. जिससे आप अपने फिल्ड में कुछ खास नहीं कर पाएंगे. Work से फ्री होकर खाली समय घर के सदस्यों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करें. सेहत के मामाले में जितना हो सके मोबाइल और टीवी से दूरी बनाए वरना आंखों में दर्द और जलन की समस्या सामने आ सकती है.

 

तुला राशि (Libra)

चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यों में कुछ समस्या आ सकती है. वीकेंड होने के बावजूद भी आपके किसी बेहतर कार्य को लेकर सरकारी विभाग की ओर से आपको मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. बिज़नेस बढ़ाने करने के लिए आप एक्सपेरिएंस्ड टीम हायर कर मार्किट के बारे में जानकारी कलेक्ट करने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएं. बिज़नेस बढ़ाने की चाह रहे है, तो दोपहर 12.15 से 1.30 और 2.30 से 3.30 के मध्य करें. बिजनेस में नई प्लानिंग पर काम हो पाएगा.

 

यदि योजनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं. तो क्रियान्वित ही शानदार कीजिए. कॉम्पिटिटिव छात्र करंट अफेयर की अच्छी तरह से घोट ले एग्जाम में प्रश्न आने की संभावना है, इसलिए जो भी पढ़े अच्छे से पढ़ें. जीवनसाथी को टाइम दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा. विवाह के लिए सोच-समझकर जवाब दें, उससे पहले सभी पहलुओं पर गहराई से विचार कर लेना अच्छा रहेगा . सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है, बेफिक्र होकर दिन को एन्जॉय करें.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में हो सकती है समस्या. कार्यस्थल पर ध्यान देकर कार्य करना होगा, वरना कार्य में त्रुटि पाए जाने पर बॉस और सीनियर्स से डांट- फटकार के साथ-साथ वेतन में कटोती की खबर भी मिल सकती है. नौकरी में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ प्रतिकूल खबरें हैरान कर देंगी. बिजनेसमैन कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें, निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा. पाछे दिन पाछे गए हरि से किया न हेत, अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गयी खेत.

 

खिलाड़ी और छात्र पुरानी गलती से सीखकर उसे दोहराने की भूल न करें, पुनः वही गलती करने पर घरवालों से माफी नहीं मिलेगी. मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. परिवार में अधिकतर मौन रहें और जो होता है उसे होने दें. आपका काम बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा. हीमोग्लोबिन कम होने से स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका दिख रही है, सचेत रहें और खून बढ़ाने वाली चीजों का अधिक सेवन करें.

 

धनु राशि (Sagittarius)

चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ. कार्यस्थल पर हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लें, इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और समय भी बचेगा.

 

बुधादित्य योग के बनने से वीकेंड को देखते हुए बिज़नेस में आपके हाथ अच्छा खासा मुनाफा हाथ लग सकता है. नई पीढ़ी को मन काफी शांत रहेगा और खुद में सकारात्मक महसूस करेंगे. बात करें परिवार की तो आप अपनों के साथ गैरों जैसा व्यवहार न करें उन पर विश्वास करें. ऐसा करने से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. ब्लड प्रेशर के मरीज़ अपना ध्यान रखें नियमित ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और दवाई लेने में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें.

 

मकर राशि (Capricorn)

चन्द्रमा छठे हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल बनाकर चलने से कार्यस्थल में हो रहे विवाद की स्थिति पर रोक लगेगी. नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं. नौकरी में आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे. कमीशन बिजनेसमैन को बेहतर लाभ प्राप्त होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, लेकिन आप कानून के दायरे में रह कर ही सारे कार्य करें, तो आपके लिए दिन और भी बेहतर रहेगा.

 

कॉम्पिटिटिव छात्र के परिणाम पक्ष में आने से उनको अपनों से मनचाहा तोहफा मिल सकता है, जिसे पाकर वह खुशी से झूमते नजर आएंगे. परिवार में भाइयों के साथ समय व्यतीत करें, उनके साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने से आपको किसी बेहतर निणर्य पर पहुंचने में मदद मिलेगी. सेहत के मामले में यदि आपका पेट सही तो आपके आधे रोग तो ऐसे ही खत्म हो जाते हैं, इसलिए आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा.

 

कुंभ राशि (Aquarius)

चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा. काम में गलती की गुंजाइश न रखें, काम करते समय सावधानी बरतें यही आगे आपके वेतनवृद्धि और पदोन्नती के द्वारा खोलेगा. बिजनेस में आकस्मिक फायदा और तरक्की हो सकते है. कार्यस्थल पर कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है. पार्टनरशिप बिज़नेस में आप दोनों की आपसी बॉन्डिंग के चलते बिज़नेस की विकास में इजाफा होगा.

 

नई पीढ़ी के कंधो पर परिवार की जिम्मेदारी आ सकती है, जिम्मेदारियों को भार कतई न समझे . पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में हमसफर द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी. छात्र, कलाकार और खिलाड़ी प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा. डायबिटीज के मरीज़ है तो इससे संबंधित दिक्कतों को लेकर सतर्क रहें, साथ ही मीठा खाने से भी परहेज करें. ‘जो स्वास्थ्य नहीं है, वह बीमार है, उसकी हर जीत सिर्फ इक हार है .

 

मीन राशि (Pisces)

चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेंगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी. कार्यस्थल पर काम के बोझ के प्रेशर को लेकर कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. नौकरी में बनते बनते काम के रूकने के आसार हैं. कार्यस्थल पर किसी के साथ अनबन हो सकती है, आप पेशेंस से काम लें. सिक्योरिटी सर्विसेज बिज़नेस में मैन पावर और मार्किट की कुछ परेशानियों को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है परेशानी बढ़ने पर अपना धैर्य न खोएं. नई पीढ़ी रिश्तो को बेहतर निभाने के चलते सभी के चहेते बनेंगे और छोटो के रोल मॉडल भी बनेंगे.

 

पारिवारिक जीवन में आप अपनी आय के हिसाब से सेविंग और खर्चों के बीच तालमेल बना कर ही काम करना होगा अन्यथा आपका बजट बिगड़ जाएगा. कुछ पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी पर आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा. छात्र, कलाकार और खिलाड़ी को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. बीमार होने पर डॉक्टर से परामर्श किए बिना कोई दवा न लें, अन्यथा समस्या हो सकती है.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.05.2026 - 12:38:45
Privacy-Data & cookie usage: