छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस के 35 सीटों के लिए नाम तय

– www.khabarwala.news

schedule
2023-09-09 | 12:13h
update
2023-09-09 | 12:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस के 35 सीटों के लिए नाम तय …

raipur@khabarwala.news

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन समेत पार्टी के सभी सीनियर नेताओं ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को लेकर मंथन पूरा कर लिया गया है। एक या दो दिन में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, जिन सीटों पर मंथन किया है उसमें सिंगल नाम हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 35 नाम हो सकते हैं।

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि इन सभी 35 विधानसभा सीटों पर सिंगल नाम हैं। इस लिस्ट को लेकर अजय माकन में पार्टी हाईकमान से चर्चा करेंगे। पार्टी हाई कमान से चर्चा के बाद लिस्ट घोषित की जा सकती है।

लगभग 35 नामों पर लगी मुहर

कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के चयन के लिए एक प्रारूप तैयार किया था। जिन 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं वो इसी प्रारूप के तहत किए गए हैं। अब इस लिस्ट पर आखिरी फैसला पार्टी हाई कमान करेगा। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन को इन सभी 35 विधानसभा सीटों में सिंगल नाम की लिस्ट सौंपी गई है।

इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर इन सभी 35 विधानसभा सीटों में इसकी क्या भूमिका होगी उसे लेकर भी योजना बनाई जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की लिस्ट के साथ-साथ विधानसभावार स्थानीय नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा रही है। टिकट वितरण के साथ-साथ नाराजगियों को भी किस तरह से दूर रखना है उसे पर भी स्क्रीनिंग कमेटी विचार कर रही है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 08:00:05
Privacy-Data & cookie usage: