ज़िला अधिकारी -कर्मचारी वर्चुअली जुड़ चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बने…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-24 | 10:16h
update
2023-08-24 | 10:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ज़िला अधिकारी -कर्मचारी वर्चुअली जुड़ चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बने…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

बेमेतरा, 23 अगस्त 2023: चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को ज़िला कार्यालय के अधिकारियो-.कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष से वर्चुअली देखा। सफल लैंडिंग के बाद सभी ने तालियाँ बजाकर कर ख़ुशी का इज़हार किया और इसरो के वैज्ञानिकों जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने अधिकृत व्हाट्सअप ग्रुप में संदेश के ज़रिये अधिकारियों.माँ-कर्मचारियों से आग्रह किया था कि कि आज शाम 6 बजे (23.08.2023) जब भारत अंतरिक्ष इतिहास में अपना सबसे बड़ा हस्ताक्षर कर रहा होगा, तब हम सभी उस पल के साक्षी बने और खुद के भारतीय होने पर गर्व करें। बच्चों को भी दिखाएँ। इसी लिए आज ज़िला अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअल जुड़े और साक्षी बने ।

चंद्रयान-3 के लैंडिंग की शुरुआत 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। चंद्रयान.3 की साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के साथ भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है, जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.06.2026 - 19:33:24
Privacy-Data & cookie usage: