पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा एवं परिसीमित भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-23 | 13:42h
update
2023-08-23 | 13:42h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा एवं परिसीमित भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर 23 अगस्त 2023: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 अगस्त दिन रविवार को पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती परीक्षा एवं परिसीमित भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जायेगा। प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक खुली सीधी भर्ती परीक्षा एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 बजे से सायं 4.15 बजे तक परिसीमित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रथम पाली में जिले के 9243 एवं द्वितीय पाली में 1296 परीक्षार्थी इस प्रकार 10539 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Advertisement

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अषोक कुमार मारबल को नोडल अधिकारी बनाया गया है, उसका मोबाईल नम्बर 94255-84600 है तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उसका मोबाईल नम्बर 79749-97827 है। प्रथम पाली खुली सीधी भर्ती के लिए शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेला पारा कांकेर, शासकीय विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, शासकीय जिला षिक्षा संस्थान एवं प्रषिक्षण केन्द्र डाईट कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, सरस्वती षिषु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर, शासकीय हाई स्कूल शीतलापारा कांकेर, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा कांकेर, कृषि महाविद्यालय सिंगारभाट कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आतुरगांव, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल डुमाली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पटौद, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कन्हारपुरी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोकपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरडोंगरी, शासकीय हाई स्कूल माकड़ी, शासकीय आईटीआई माकड़ी, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धनेलीकन्हार, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल नाथियानवागावं, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बागोडार, शासकीय आदर्ष हायर सेकेण्डरी स्कूल लखनपुरी चारामा, शासकीय शहीद गैंदसिंह कॉलेज चारामा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चारामा, शासकीय नवीन कॉलेज सरोना और शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल सरोना को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार द्वितीय पाली परिसीमित भर्ती परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेला पारा कांकेर और सेंट माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 18:54:36
Privacy-Data & cookie usage: