कृषि, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-22 | 11:05h
update
2023-08-22 | 11:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कृषि, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 22 अगस्त 2023: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 39 शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) एवं बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी काऊंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने हेतु दिनांक 20 अगस्त से 03 सितम्बर, 2023 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट

Advertisement

www.igkv.ac.in

पर आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष तीन नवीन कृषि महाविद्यालयों प्रतापपुर (सूरजपुर), शंकरगढ़ (बलरामपुर) एवं पखांजूर (कांकेर) की 24-24 सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा। काऊंसलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाईन काउंसलिंग में भाग लेने हेतु 20 अगस्त से 03 सितम्बर, 2023 के मध्य ऑनलाइन पंजीयन करना एंव दस्तावेज अपलोड करना होगा। 04 से 05 सितंबर तक ऐसे अभ्यर्थी पुनः आवेदन कर सकते हैं जिनकी ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया के दौरान असफल लेनदेन हुई हो। 11 सितम्बर, 2023 को पी.ए.टी.-2023 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियो को प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों को 12 से 15 सितम्बर, 2023 के मध्य दस्तावेज परीक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 12 से 16 सितम्बर के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा।

सीट आबंटन के पश्चात यदि अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई सीट आबंटित नहीं हुई है, उन्हें भी स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 12 से 17 सितम्बर के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो इस हेतु 12 से 17 सितम्बर के मध्य सीट निरस्त करना होगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन के पश्चात आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 20 सितम्बर, 2023 को उपलब्ध कराई जाएगी। स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 20 सितम्बर, 2023 को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन 25 से 27 सितम्बर के मध्य किया जाएगा। तत्काल दस्तावेज परीक्षण एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु 25 से 27 सितम्बर को अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट

www.igkv.ac.in

का अवलोकन कर सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 20:04:31
Privacy-Data & cookie usage: