राजभवन में सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई शपथ…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-18 | 17:10h
update
2023-08-18 | 17:10h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राजभवन में सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई शपथ…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 18 अगस्त 2023: राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस के अवसर पर शांति, सद्भाव एवं एकता स्थापित करने की शपथ ली। राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, ने शपथ दिलाई। विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्री दीपक अग्रवाल, नियंत्रक श्री संजय विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने इस अवसर पर शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेद-भाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने और मतभेदों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से सुलझाने की शपथ ली।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 03:56:57
Privacy-Data & cookie usage: