कोरियावासियों को शीघ्र मिलेगी सीटी स्कैन मशीन की सुविधा…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-18 | 13:20h
update
2023-08-18 | 13:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कोरियावासियों को शीघ्र मिलेगी सीटी स्कैन मशीन की सुविधा…

raipur@khabarwala.news

कोरिया, 18 अगस्त 2023: जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शीघ्र शुरू की जाए। जिला अस्पताल मंे सीटी स्कैन की सुविधा मिल जाने से कोरियावासियों को बहुत राहत मिलेगी। सड़क दुर्घटना एवं अन्य जटिल बीमारियों में सीटी स्कैन के लिए जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटर या अन्य शहर जाना पड़ता था। सीटी स्कैन मशीन सुचारू संचालन हो इसके लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए-

Advertisement

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में बिना पंजीकृत खुले लैब एवं क्लीनिक का चिन्हांकन कर तत्काल उन्हें नोटिस जारी किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिलें में सभी पंजीकृत व संचालित सोनोग्राफी केन्द्रों, निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक के नवीन पंजीयन एवं लाइसेंस आदि की नियमित जांच-पड़ताल करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही ऐसे पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्र को बंद करने के निर्देश दिए जो नियमित रूप से संचालित नहीं है। जिले में फिलहाल 2 शासकीय एवं 4 निजी सोनोग्राफी संस्था पंजीकृत है।

पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन-

कलेक्टर श्री लंगेह ने पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप पी.सी.पी.एन.डी.टी. जिला नोडल अधिकारी, जिन्हें नियम- अधिनियम के संबंध में प्रशिक्षित किया गया है, उन्हें बार-बार न बदला जाए। केन्द्रों का प्रत्येक तीन माह में निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। पी.सी.पी.एन.डी.टी. के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक नियमानुसार दो माह में एक बार निगरानी करने कहा गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लिंगानुपात समानता के जनजागरूकता लाने पर विशेष बल देते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि मितानिनों एवं स्थानीय स्व-सहायता समूहों को भी इसमें शामिल किया जाए।

मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान-

श्री लंगेह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाएं ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े। श्री लंगेह ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच सुविधा व समुचित दवाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। छत्तीसगढ़ राज्य का आदिवासी बाहुल्य सुदूर वनांचल जिला कोरिया में मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर विभिन्न उपाय कर रहे हैं।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सेंगर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल सहित जिला सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 12:43:02
Privacy-Data & cookie usage: