अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों से स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-18 | 13:17h
update
2023-08-18 | 13:17h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों से स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 अगस्त 2023: जिले में निवासरत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से रोजगार स्थापित करने के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजनांतर्गत ऋण प्राप्त करने हेतु 31 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि आवेदक संबंधित जाति वर्ग का होना चाहिए तथा जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 01 लाख 50 हजार रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए एवं राजस्व अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर सरपंच एवं पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए, जन्म तिथि दर्शित 5वीं, 8वीं अथवा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पेनकार्ड, राशन कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र, दो पासपोर्ट साईज की फोटो एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा 10 रूपये के स्टाम्प पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ नहीं लिये होने का शपथ पत्र होना अनिवार्य है। उपरोक्त पात्रता रखने वाले आवेदक अपना आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन कक्ष क्रमांक 06 में 31 अगस्त तक कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला अंत्यावसायी विभाग कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 21:35:29
Privacy-Data & cookie usage: