युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-17 | 12:58h
update
2023-08-17 | 12:59h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

मनेंद्रगढ़ 17 अगस्त 2023: कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल 18 अगस्त को किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में एसबीआई लाइफ़ मनेंद्रगढ़, बिलासाभूमि बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर, अलर्ट एसजीएस प्रोग्रेसिव पॉइंट रायपुर, छत्तीसगढ़ अनुसंधान एवं विकास फर्म रायपुर, विक्टर फाइनेंस रायपुर, बाम्बे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी रायपुर आदि नियोजक कंपनियाँ भाग लेंगे। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से 531 शिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इच्छुक आवेदक जो उपरोक्त पद हेतु आवश्यक योग्यता रखते हैं अपने साथ बायोडाटा एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं पूर्ण पता के साथ सांस्कृतिक भवन मनेंद्रगढ़ में 18 अगस्त को उपस्थित हो सकते हैं।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 14:40:56
Privacy-Data & cookie usage: