मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-16 | 10:33h
update
2023-08-16 | 10:33h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 16 अगस्त 2023 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। आज मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

इस अवसर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, श्री संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 09:15:03
Privacy-Data & cookie usage: