बस्तर संभाग अंतर्गत पुरूष एवं महिला सहायक आरक्षक के कुल 2258 चयन सूची जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-16 | 11:41h
update
2023-08-16 | 11:43h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
बस्तर संभाग अंतर्गत पुरूष एवं महिला सहायक आरक्षक के कुल 2258 चयन सूची जारी…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 16 अगस्त 2023: छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के पालन में एवं पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी किए गये समय-सारिणी अनुसार सहायक आरक्षकों से डिस्ट्रिक्ट फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद हेतु विभागीय चनय प्रक्रिया अंतर्गत दिनांक 18 जुलाई 2023 तक सहायक आरक्षकों का सेवा मूल्यांकन किया गया।

Advertisement

सेवा मूल्यांकन में योग्य पाये सहायक आरक्षकों का 24 जुलाई 2023 से 04 अगस्त 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। विभागीय चयन प्रक्रिया अंतर्गत बस्तर रेेंज के समस्त जिलों में सहायक आरक्षकों को डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया की कार्यवाही पूर्ण किया जाकर 14 अगस्त 2023 को सभी जिलों में सहायक आरक्षकों का चयन सूची जारी किया गया है। बस्तर संभाग के चयनित आरक्षकों को जिलेवार संख्या बस्तर में पुरूष 124, महिला 11, दंतेवाड़ा में पुरूष 177, महिला 29, कांकेर में पुरूष 179, महिला 11, बीजापुर में पुरूष 890, महिला 114, नारायणपुर में पुरूष 180, महिला 119, सुकमा में पुरूष 384, महिला 61, कोंडागांव में पुरूष 74, महिला 05, बस्तर संभाग अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद के लिए पुरूष सहायक आरक्षक 2008 एवं महिला सहायक आरक्षक 250 कुल 2258 सहायक आरक्षकों का चयन सूची जारी किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दराज पी.द्वारा बताया गया कि पिछले लगभग 12 वर्ष क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं विकास कार्यों में बेहतर कार्य एवं सराहनीय सेवा करने वाले सहायक आरक्षकों को डिस्ट्रिक स्ट्राईकों फोर्स (डी.एस.एफ.) आरक्षक पद में चयनित हुए सहायक आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर संभाग अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र में विकास कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सहायक आरक्षक से आरक्षक समकक्ष पद पर उन्नयन हेतु बहुप्रतीक्षित मांग की प्रक्रिया पूर्ण होने पर सहायक आरक्षक एवं उनके परिजनों में उत्साह की स्थिति निर्मित हुई है, इनके द्वारा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिदेशक के प्रति आभार प्रकट की गई।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 23:32:18
Privacy-Data & cookie usage: