उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 15 अगस्त को अंबिकापुर में करेंगे ध्वजारोहण, डिमगा में विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-14 | 15:08h
update
2023-08-14 | 15:08h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 15 अगस्त को अंबिकापुर में करेंगे ध्वजारोहण, डिमगा में विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर. 14 अगस्त 2023: उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण करेंगे। वे अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम डिमगा में विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। श्री सिंहदेव 15 अगस्त को सवेरे नौ बजे अंबिकापुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वे सवेरे सवा 11 बजे अंबिकापुर पुलिस ग्राउंड से सड़क मार्ग से डिमगा के लिए रवाना होंगे। वे साढ़े 11 बजे डिमगा पंचायत भवन में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव दोपहर तीन बजे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे मनेन्द्रगढ़ होते हुए शाम पौने पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 23:07:21
Privacy-Data & cookie usage: