‘‘छत्तीसगढ़ आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा प्रयास से प्रभाव तक’’ विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 9 अगस्त से…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-07 | 11:45h
update
2023-08-07 | 11:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
‘‘छत्तीसगढ़ आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा प्रयास से प्रभाव तक’’ विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 9 अगस्त से…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 07 अगस्त 2023: विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर ‘‘छत्तीसगढ़ आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा प्रयास से प्रभाव तक’’ विषय पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के सहयोग से यह आयोजन 9 अगस्त से 11 अगस्त 2023 तक कलावीथिका महंत घासीदास संग्राहालय, घडी चौक के पास रायपुर में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवन के बारे में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जन जन तक पहुंचना और उनकी संस्कृति को मूलरूप में बचाये रखने और उसे संजोने में सहयोग देना है।

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फोटोप्रदर्शनी का शुभारम्भ 9 अगस्त को शाम 6 बजे संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, श्रीमती उज्ज्वला बघेल (मैंनेजिंग डायरेक्टर) सी.एस.पी.टी.सी.एल, श्री हरीश बघेल रिटायर्ड डी.जी.एम.सी. एस.पी.टी.सी एल, श्री प्रदीप टंडन प्रेसिडेंट जिंदल स्टील एंड पवार लिमिटेड, डॉ. आशुतोष शुक्ला डायरेक्टर ग्रेसियस ग्रुप ऑफ़ कॉलेज, श्री आशीष उपाध्याय रेजिनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर नोकिआ, उपसंचालक पुरातत्व विभाग श्री प्रताप पारेख की उपस्थिति में होगा।

इस विशेष आयोजन में शहर के जाने माने फोटोग्राफर जो विगत कई वर्षाे से छत्तीसगढ़ के विभिन्न ट्राइबल एरिया में स्वरूचि से निरन्तर फोटोग्राफी के कार्य कर रहे है, अपनी फोटोग्राफ के माध्यम से जनसामान्य को इनके जीवन शैली से अवगत कराएंगे। रायपुर के सर्वश्री दीपेंद्र दीवान, अखिलेश भरोस, शिशिर दास, धनेश्वर साहू एवं उनकी टीम फोटो प्रदर्शनी में सहयोग करेंगें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.03.2026 - 08:44:32
Privacy-Data & cookie usage: