Weather report : राज्य के 4 संभागों में भारी बारिश की संभावना, एलर्ट जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-04 | 08:31h
update
2023-08-04 | 08:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
Weather report : राज्य के 4 संभागों में भारी बारिश की संभावना, एलर्ट जारी…

raipur@khabarwala.news

रायपुर : गरियाबंद जिले में हुई बारिश के दौरान तिरपाल का सहारा लेते लोग।

छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के बाद 6 जिलों में हालात ऐसे हैं, जहां औसत बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है। सरगुजा के हालात भी पहले से सुधरे हैं और आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

बीजापुर जिले में 54 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसी तरह सुकमा जिले में 39 प्रतिशत और राजधानी रायपुर में 36 प्रतिशत औसत से ज्यादा बारिश हुई है, बालोद जिले में 25 फीसदी ज्यादा औसत बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर के भाठागांव स्थित सरकारी स्कूल में जलभराव हो गया, ऐसी स्थिति में स्कूल से निकलते हुए स्कूली छात्र।

बीते दिनों प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश की स्थिति थी लेकिन पिछले 2 से 3 दिनों तक हुई वर्षा के बाद ये संख्या घटकर आधी हो गई है। अब केवल 5 जिले ही ऐसे हैं, जहां कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इधर रायपुर में हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। पानी सड़कों में बहता रहा। यहां भाठागांव के सरकारी स्कूल में भी बच्चों को जलभराव की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इन जिलों में हुई बारिश

राज्य के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल जमकर बरसे हैं। रायगढ़ में 222.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सूरजपुर जिले में 157.6 मिमी, मुंगेली में 145 मिमी, बिलासपुर 117.6 मिमी और कोरबा जिले में 116.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने बारिश के आंकड़े जारी किए हैं।

इसी तरह कोरिया जिले में 112.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। महासमुंद जिले में 112, सरगुजा में 105.8 मिमी, जांजगीर जिले में 99.1 मिमी, रायपुर में 97.9 मिमी, जशपुर जिले में 96.6,बलौदा बाजार 92.5 मिमी, बेमेतरा जिले में 77 मिमी बारिश हुई है। इधर कबीरधाम जिले में 68.7 मिमी,राजनांदगांव में 67.6 मिमी और बलरामपुर जिले में 64. 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर अंबिकापुर से पूर्व में 95 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के सरगुजा संभाग के एक-दो जिले, बिलासपुर संभाग के जिले और इससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में स्थित है जो 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम- उत्तर -पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश उससे लगे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुंचकर चिन्हित निम्न दाब के रूप में अगले 12 घंटे में बदलने की संभावना है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.05.2026 - 19:47:56
Privacy-Data & cookie usage: