मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया याद…

www.khabarwala.news

schedule
2023-08-01 | 14:20h
update
2023-08-01 | 14:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया याद…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 01 अगस्त 2023: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित स्वर्गीय रविशंकर शुक्ल की 02 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविशंकर जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में शीर्ष भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया। रविशंकर जी अच्छे वकील, राजनेता होने के साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक भी थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद रियासतों के विलय में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

श्री बघेल ने कहा कि रविशंकर शुक्ल जी आधुनिक मध्यप्रदेश के निर्माता के रूप में भी जाने जाते हैैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनकी स्मृति में सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की उन्नति और यहां सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए रविशंकर जी के प्रयास चिरकाल तक याद किए जाएंगे। उनकी सीख हमेशा हमें रास्ता दिखाती रहेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 21:40:52
Privacy-Data & cookie usage: